Uttar Pradesh

‘रिवॉल्वर रानी’ की दबंगई, पेट्रोल पंप कर्मचारी पर तानी पिस्तौल, वायरल वीडियो के बाद एफआईआर दर्ज…

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। सांडी रोड पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के दौरान हुए मामूली विवाद ने उस समय खतरनाक मोड़ ले लिया, जब एक युवती ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पर रिवॉल्वर तान दी। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसने लोगों में आक्रोश और चर्चा को जन्म दे दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और रिवॉल्वर जब्त कर लिया।

बता दें कि घटना 15 जून की शाम बिलग्राम कस्बे से करीब दो किलोमीटर दूर सांडी रोड पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप की है। शाहाबाद निवासी एहसान खान अपनी पत्नी हुस्नबानो और बेटी अरीबा खान के साथ अपनी बलेनो कार में सीएनजी भरवाने पहुंचे थे। पंप कर्मचारी रजनीश कुमार ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए कार सवारों को गाड़ी से उतरने के लिए कहा, क्योंकि सीएनजी भरते समय यह अनिवार्य है। इस बात पर एहसान खान और उनके परिवार ने आपत्ति जताई, जिसके बाद कर्मचारी के साथ उनकी तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

विवाद बढ़ता देख एहसान खान की बेटी अरीबा खान गुस्से में कार की ओर दौड़ी और अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल लाई। उसने कर्मचारी रजनीश कुमार के सीने पर रिवॉल्वर सटा दी और धमकी देते हुए कहा, “इतनी गोलियां मारूंगी कि घरवाले भी पहचानने से इनकार कर देंगे।” इस घटना से पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और अरीबा को कर्मचारी से दूर किया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

घटना की सूचना मिलते ही बिलग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। कर्मचारी रजनीश कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर एहसान खान, उनकी पत्नी हुस्नबानो, और बेटी अरीबा खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट और धमकी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर और 25 जिंदा कारतूस जब्त कर लिए हैं। बिलग्राम थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि रिवॉल्वर की वैधता और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। सीओ बिलग्राम रविप्रकाश ने कहा कि मामले में सभी कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

सरकारी शिक्षक का खौफनाक कांड, प्रेमिका ने लिए बीवी का किया कत्ल, सिर और पैर पर गड़ासे से किया वार

उतरप्रदेश:- फतेहपुर जिले में एक सरकारी टीचर की ऐसी करतूत सामने आयी जिसने सबको…

रिसॉर्ट के कमरे में रोमांस कर रहे थे लड़के-लड़कियां! अचानक पड़ गई पुलिस की रेड, 10 लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मड़राक थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में…

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या.. घात लगाकर बैठे थे कातिल, पहले दी गन्दी गालियां और फिर अचानक

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार रात बीजेपी नेता की चाकू मारकर हत्या…

बेटी को चारा लाने भेजा था खेत वही प्रेमी के संग सेक्स करते पकड़ी गई, फिर क्या पिता को ही चुकानी पड़ी ये बड़ी कीमत..

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

रेप के मामले को सेटलमेंट करने पीड़िता के घर पहुंचे तीन BJP नेता, युवती ने चुपके से बना लिया वीडियो, FIR दर्ज

मऊ : उत्तर प्रदेश के मऊ से सामने आए यौन शोषण के सनसनीखेज मामले ने राजनेताओं पर…

1 of 29