Uttar Pradesh

Groom Died on Wedding Night : सुहागरात को हुई दूल्हे की मौत, नहीं रुक रहे दुल्हन के आंसू, मौत की वजह जान हैरान रह गए लोग

अमरोहा : यूपी के अमरोहा से आ रही एक खबर ने सभी को दुखी कर दिया है। खुशियों से भरी एक शादी अचानक मातम में बदल गई। दरअसल, शनिवार को मोहल्ला नौगजा निवासी स्व. कदीर अहमद के बेटे परवेज की शादी बड़े धूमधाम से मुहल्ला बड़ा दरबार निवासी मोहम्मद अहमद कादरी की बेटी संग हुई थी। दोनों परिवारों ने हर्षोल्लास के साथ निकाह की रस्में पूरी की थी।

वहीं दूल्हे परवेज के घर लौटने के बाद सबकुछ सामान्य था। करीब रात 10 बजे अचानक दूल्हे की तबीयत बिगड़ने लगी। परवेज बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घरवाले तुरंत उसे पास के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

हार्ट अटैक से हुई परवेज की मौत

डॉक्टरों ने बताया कि परवेज की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। शादी की पहली रात को आए इस दुखद घटना से पूरा परिवार शोक में डूब गया। जिसने भी यह खबर सुनी, वह दुखी हो गया। एक ओर शनिवार को निकाह की खुशियां थीं, तो दूसरी ओर रविवार को जनाजे की तैयारी की जा रही थी।

खुशियों के बीच पसरा मातम

दूल्हे परवेज की मौत से न केवल परवेज के परिवार में बल्कि दुल्हन के घर में भी कोहराम मच गया। दुल्हन जो कुछ घंटे पहले तक जो हाथ में मेहंदी सजाए बैठी थी, अब उसकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। रविवार को जब वलीमे की दावत की तैयारी होनी थी, उस समय घर में जनाजे की नमाज और दफन की रस्में पूरी की जा रही थीं। मोहल्ला नौगजा और बड़ा दरबार दोनों इलाकों में इस घटना की खबर फैलते ही माहौल गमगीन हो गया।

What's your reaction?

Related Posts

सरकारी शिक्षक का खौफनाक कांड, प्रेमिका ने लिए बीवी का किया कत्ल, सिर और पैर पर गड़ासे से किया वार

उतरप्रदेश:- फतेहपुर जिले में एक सरकारी टीचर की ऐसी करतूत सामने आयी जिसने सबको…

दिन भर बक्से में और रात होते ही साली के बिस्तर पर आ जाता था जीजा.. सुबह होते तक चलता था रोमांस, ऐसे हुआ खुलासा

जालौन:- उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने…

महिलाओं की लगी लॉटरी, खाते में आएंगे 50 हजार रुपये! चुनाव से पहले सरकार डालेगी 20 हजार की पहली किस्त

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिला वोटरों को…

होटल में हिंदू संगठन का छापा नाम बदलकर नाबालिग युवती को लाया मुस्लिम युवक कमरे में पकड़े जाने पर भारी बवाल

मेरठ : यूपी के मेरठ में हिंदू संगठन के लोगों ने एक होटल में छापा मारा. अंदर कमरे…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

1 of 27