LIFE
छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, इन जिलों के लिए जारी हुआ यलो अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और वज्रपात का खतरा है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर से लखनऊ, पटना होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। रायपुर समेत मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों में खरसिया, अड़भार, कटघोरा और सक्ती में 2 सेमी, जबकि मुंगेली, धरसींवा और जैजैपुर में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33.5°C राजनांदगांव में और सबसे कम 20.6°C दुर्ग में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में वर्षा की संभावना जताई गई है, उनमें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Liquor Shop : मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेगी सभी शराब दुकानें, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कल यानी…

1 of 16