Jagdalpur

CG News : सीएचसी में इलाज के अभाव में मौत कई बार दरवाजा खटखटाया डॉक्टर और नर्स ड्यूटी पर नहीं थे मौजूद

जगदलपुर : ग्राम खोटलापाल की 60 वर्षीय रामशिला की सीएचसी में इलाज के अभाव में मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि रात दो बजे तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर और नर्स ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे. उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, पर कोई नहीं आया. महिला दर्द से तड़पती रही और सुबह चार बजे दम तोड़ दिया. सुबह छह बजे स्टाफ पहुंचा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं, सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक ने कहा कि रात दो बजे तक डॉक्टर और नर्स मौजूद थे, इलाज भी किया गया, लेकिन मरीज की हालत गंभीर थी. परिजन अब स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफिंग और निगरानी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत फिर उजागर कर दी है.

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : 4 दिन से लापता 22 साल की युवती का आंध्र प्रदेश में मिला शव, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर दफनाया

जगदलपुर : बस्तर से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा के कोरापुट जिले से हत्या का सनसनीखेज…

CG : बेटी जिंदा है … फिर भी पिता ने किया उसका पिंडदान, मुस्लिम युवक से विवाह के बाद परिवार ने तोड़ा रिश्ता

जगदलपुर : सोचिए… जिस बेटी को एक पिता ने जन्म दिया, पाला-पोसा और बड़ा किया, उसकी…

1 of 5