Raipur

CG ACB Raid Breaking : 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने वाला प्रधान आरक्षक 20 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बसंतपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को एसीबी की टीम ने उसे 20 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला 18 लाख रुपये के निजी लोन के विवाद से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि इस विवाद में समझौता कराने के एवज में प्रधान आरक्षक किशोर यादव ने प्रार्थी गौरव अग्रवाल से पांच लाख रुपये की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर गौरव अग्रवाल ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले की प्राथमिक जांच और रिश्वत मांगने के आरोपों का सत्यापन किया। इसके बाद आरोपी प्रधान आरक्षक को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई गई। योजना के मुताबिक, बुधवार को प्रार्थी गौरव अग्रवाल 20 हजार रुपये लेकर प्रधान आरक्षक के पास पहुंचा। जैसे ही उसने रिश्वत की पहली किस्त सौंपी, पहले से मौके पर तैनात एसीबी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक किशोर यादव को रंगेहाथ पकड़ लिया।

ACB ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच

एसीबी के उप पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी प्रधान आरक्षक को हिरासत में लेकर मामले में आगे की जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन पर छत्तीसगढ़ में अभिनंदन प्रस्ताव पारित, लिए गए बड़े फैसलें

रायपुर : साय कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हो गई है, बैठक में कई…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता मे सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक प्रारम्भ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास…

1 of 175